Rupantaran – A Beacon of Hope
Apply for Rupantran
- शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- क्षेत्रीय पात्रता: अलीराजपुर जिले के मूल निवासी और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थी ही पात्र होंगे।
- पारिवारिक स्थिति: परीक्षार्थी के माता-पिता और भाई सरकारी नौकरी एवं करदाता नहीं होने चाहिए।
- वैवाहिक स्थिति: परीक्षार्थी विवाहित नहीं होना चाहिए और अध्ययन की अवधि तक अविवाहित रहेगा।
- परीक्षा के चरण: परीक्षा लिखित और साक्षात्कार दो चरणों में होगी। प्रावीण्य सूची विद्यार्थी द्वारा दी गई जानकारी के प्रमाणिकरण के आधार पर होगी। प्रश्न पत्र MPPSC द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा (प्रारंभिक)- सामान्य अध्ययन से 70% और द्वितीय प्रश्न पत्र – सामान्य अभिरुचि परीक्षण से 30% अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे।
- आयु सीमा: परीक्षार्थी की आयु 1 जुलाई 2024 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- स्वास्थ्य प्रमाणपत्र: परीक्षार्थी को अपने शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होने का प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा।
- कानूनी मानदंड: परीक्षार्थी पर किसी भी थाने या न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन नहीं होना चाहिए।
- शपथ पत्र: प्रक्रिया पूर्ण कर प्रवेश से पूर्व चयनित विद्यार्थी को संस्था के सभी नियमों को स्वीकार करने का शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा।
- अनुशासन: प्रवेश से 15 वें दिवस तक विद्यार्थी अनुशासन के पालन में स्वयं को असमर्थ पाता है तो वह बिना शर्त परिसर छोड़ने का अधिकारी होगा। प्रवेश के 16 वें दिवस से परिसर का त्याग करने पर और विद्यार्थी द्वारा भरी गई जानकारी असत्य पाए जाने पर विद्यार्थी को उस पर हुए संपूर्ण व्यय का एक मुश्त भुगतान करना अनिवार्य होगा।
- अंतिम निर्णय: किसी भी स्थिति में अंतिम निर्णय संस्था का होगा और समस्त प्रकार के अधिकार संस्था के पास सुरक्षित रहेंगे। समस्त परिस्थितियों में न्याय क्षेत्र इंदौर रहेगा।
Help raise money!
A Helping Hand For A Hoping Heart.
Your contribution today can transform tomorrow for someone in need